बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार

जौनपुर। थाना खुटहन मंे वादी जोखई यादव पुत्र झब्बन यादव निवासी सुल्तानपुर, घुघुरी थाना सरपतहां के तहरीर पर नाबालिग लड़की को बहला फुसला कर भगा ले जाना तथा उसके साथ बलात्कार करने का अभियोग थानान्तर्गत पंजीकृत किया गया था। पुलिस द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु संभावित स्थानों पर कई बार दबिश दी गई लेकिन आरोपी का सही लोकेशन न मिलने के कारण वह पुलिस की पकड़ से बच जाता था। इसी  कल शाम  जरिये मुखबिर की सूचना के आधार पर उपनिरीक्षक सुरेश कुमार मौर्या  महिला आरक्षी निरमा पटेल के द्वारा अभियुक्त रमेश यादव पुत्र  कृष्ण यादव निवासी भुखली थाना पवई जनपद आजमगढ़ व उसके कब्जे से पिडि़ता को लोनियापट्टी तिराहे बिशनपुर रोड से गिरफ्तार किया गया, जब वह लड़की को अपने किसी रिश्तेदार के यहां अन्यत्र ले जाने कि फिराक में था। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ थाना स्थानीय पर आवश्यक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया तथा बरामद पिडि़त लड़की का मेडिकल कराकर आवश्यक कार्यवाही उपरान्त लड़की के परिवारीजनों के सुपुर्द किया गया।

Related

खबरें 7761059725502432700

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item