भदोही में आटो चालकों की हड़ताल से यात्रियों की फजीहत

भदोही। जिला मुख्यालय ज्ञानपुर और गोपीगंज के मध्य चलने वाले आटो संचालकों ने बुधवार को की दोपहर इब्राहिमपुर के पास चक्का जाम कर दिया। बाद में पहुंची पुलिस ने किसी तरह जाम को खत्म कराया। आटो का स्टैंड बदले जाने के विरोध में यह हड़ताल की गयी थी। आटो न चलने से यात्रियों को भारी दिक्कत उठानी पड़ी।
आटों चालकों का आरोप है कि यातायात विभाग और गोपीगंज पुलिस की तरफ से उनका आटो स्टैंड गोपीगंज नगर पालिका परिषद के पीछे स्थानांतरिक कर दिया गया है। लेकिन वहां आटो खड़ा करने से दुकानदार दिक्कत पैदा कर रहे हैं। आए दिन आटो खड़ी करने को लेकर गाजी-गलौज होता है। जबकि यह जगह आटो चालकों के लिए खुद पुलिस की तरफ से निर्धारित की गयी है। लेकिन यातायात विभाग और पुलिस उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही है। इससे नाराज आटो संचालकों ने इब्राहिमपुर नगर के पास चक्का जाम कर दिया। आटो न चलने से दिनभर राहगीर परेशान रहे। ज्ञानपुर में घर जाने के लिए एक विकलांग परेशान था। उसी समय दूधनाथ मंदिर के पास से यातायात पुलिस की गाड़ी जा रही वह वाहन के सामने लेट गया। किसी तरह पुलिस की मिन्नत के बाद वह हटा। उसका आरोप था कि वह विकलांग है आटो नहीं चल रहे हैं तो किसी स्थिति में घर जाए। बाद में यातायात पुलिस उसके गंतव्य तक उसे पहुंचाया। इस दौरान यातायात निरीक्षक राजजीत से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन बात नहीं हो पायी।

Related

पुर्वान्चल 7654180940258074903

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item