भदोही में पोल से टकरा कर बाइक सवार की मौत
https://www.shirazehind.com/2015/03/blog-post_636.html

जनकारी के मुताबित औराई थाने के घोसिया वार्ड-नम्बर दो निवासी जमुना प्रसाद 45 गुरुवार को अपने किसी करीबी के यहां मिर्जापुर शादी समारोह में शामिल होने गया था। रात नौ बजे वह घर के लिए वापस लौट रहा था। जैसे की उसकी बाइक मिर्जापुर रोड स्थित कंटेनर डिपो के पास पहुंची उसी समय उसका अंतुलन खो गया और उसकी बाइक खंभे से जा टकरायी। बाद में लोगों की मदद से उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिस दौरान यह घटना हुई वह नशे में बताया गया। हलांकि इसकी मेडिकली पुष्टि नहीं हो पायी है। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।