मंत्री ने किया राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय का शिलान्यास

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पार्टी द्वारा की गयी घोषणा को 3 वर्ष में ही पूर्ण कर दिया है। सरकार की स्वास्थ्य योजना 108/102 एम्बुलेंस गरीब जनता हेतु वरदान साबित हो रही है। इस आश्रम पद्धति विद्यालय में बच्चों को रहने, खाने, वस्त्र, किताब, कापी आदि की निःशुल्क व्यवस्था कर रही है। यहां पढ़ने के बाद बच्चों को नौकरी हेतु भटकना नहीं पड़ेगा। उक्त बातें जनपद के विकास खण्ड मुफ्तीगंज अन्तर्गत मटियारी गांव में खुलने वाले राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय का शिलान्यास करते हुये अवधेश प्रसाद मंत्री समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण, सैनिक कल्याण ने कही। इस दौरान उन्होंने समाज कल्याण निर्माण निगम के मुख्य अभियन्ता को निर्देशित किया कि हर 3 माह मंे विद्यालय के निर्माण कार्य का निरीक्षण करें, अन्यथा गुणवत्ता खराब मिलने पर सम्बन्धित अभियंता के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। हमारी सरकार जनता, छात्र, अल्पसंख्यक आदि सभी वर्गों के लिये कल्याणकारी योजनाएं चला रही हैं। देश मंे पहली बार हमारी सरकार ने समाजवादी पेंशन योजना का लाभ 40 लाख से बढ़ाकर 45 लाख गरीब व्यक्तियों को दिया जायेगा। 10 वर्ष के विकलंाग बच्चे को भी पेंशन का लाभ अब मिलेगा। सरकार ने 1 लाख 45 हजार शिक्षामित्रों को शिक्षक बनाने का कार्य शीघ्र ही पूर्ण कर देगी। गरीबों को लोहिया आवास 3 लाख 5 हजार रूपये प्रति व्यक्तियों के आवास हेतु दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विद्यालय की स्वीकृत लागत 1203.42 लाख रूपये। अवमुक्त धनराशि 481.36 लाख कार्य पूर्ण होने की सम्भावित तिथि 2 अक्टूबर 2016 है। इसमें मुख्य भवन दो मंजिला, छात्रावास 3 मजिला, छात्र संख्या 480, अवर जलाशय 1 लाख लीटर क्षमता, चहारदीवारी का कार्य, टाइप-1 आवास दो, टाइप-2 आवास एक, टाइप-3 आवास एक बनाया जायेगा। इसके पहले केराकत विधायक गुलाब चन्द्र सरोज ने मंत्री जी को अंगवस्त्रम्, स्मृति चिन्ह एवं बुकें देकर सम्मानित किया। तत्पश्चात् समाज कल्याण निगम के निदेशक बीपी सिंह ने निर्माण कार्य के बारे में विस्तार से जानकारी दिये। इस अवसर पर पूर्व संसद तूफानी सरोज, पूर्व एमएलसी लल्लन यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष राज बहादुर यादव, मुख्य विकास अधिकारी पीसी श्रीवास्तव, जिला समाज कल्याण अधिकारी केके त्रिपाठी, उपजिलाधिकारी सुशील लाल श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी एके सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।  

Related

खबरें 6639612551034601341

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item