होली मिलन कार्यक्रम में हास्य-व्यंग एवं चुटकुले के माध्यम से लगे ठहाके

 जौनपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश जनपद शाखा जौनपुर द्वारा 19 मार्च 2015 को होली मिलन कार्यक्रम भानुचन्द्र गोस्वामी जिलाधिकारी के मुख्य अतिथि की उपस्थिति में कृषि भवन परिसर मंे भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ। समारोह की अध्यक्षता राकेश कुमार श्रीवास्तव अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद एवं संचालन जिला मंत्री सी0वी0सिंह तथा सुशील कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट ने सयुक्त रूप से किया। समारोह में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियांे को मुख्य अतिथि जिलाधिकारी भानुचन्द्र गोस्वामी ने सम्बोधित करते हुए सभी को होली की शुभकामना दिया। मुख्य विकास अधिकारी पी0सी0श्रीवास्तव ने अपने हास्य-व्यंग एवं चुटकुले के माध्यम से सभी को हॅसी ठाहकों से लोट-पोट कर दिया। कार्यक्रम मंे मुख्य राजस्व अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गंगाराम गुप्ता, उपजिलाधिकारी सदर ज्ञानेन्द्र सिंह, पी0डी0 एस0एन0 चौधरी, डी0डी0ओ0 तेज प्रताप मिश्र, उप कृषि निदेशक अशोक उपध्याय, उपायुक्त मनरेगा राम बाबू त्रिपाठी, ए0आर0टी0ओ0 प्रशासन सूरज राम पाल, ए0आर0 टी0ओ0 प्रवर्तन बी0के0सिंह, दीवानी बार के अध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता सन्तोष कुमार श्रीवास्तव, जिला कृषि अधिकारी मनीष सिंह, प्र0 जिला सूचना अधिकारी के0के0त्रिपाठी, भूमि संरक्षण अधिकारी जगत नरायण यादव, कृषि रंक्षा अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद कुशवाहा, भूमि सुधार अधिकारी डा0 आर0एल0यादव, सी0ओ0 मत्स्य सरोज कुमार मिश्रा, उप सम्भागीय प्रसार अधिकारी के0के0सिंह, आदि ने एक-दुसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामना दिया। प्रारम्भ मंे बच्चों द्वारा अतिथियों को गुलाल लगाकर एवं गुलाब की पंखुडियांे से पुष्प वर्षा किया।
कार्यक्रम का मनमोहक संचालन सुशील कुमार श्रीवास्तव ने प्रस्तुत किया। प्रसिद्ध भंजन गायक पंकज सिन्हा ने अपनी पूरी टीम के साथ सामयिक गीतों को प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। सलमान के निर्देशन में  फ्रेन्ड डान्स गु्रप के बच्चों ने नृत्य एवं नाटक प्रस्तुत कर वाह-वाही लूटी। बच्चों द्वारा अच्छा कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए मुख्य विकास अधिकारी पी0सी0श्रीवास्त के करकमलों द्वारा राकेश कुमार श्रीवास्तव के सहयोग से स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि एवं उनके सहयोगी भारी संख्या मंे उपस्थित रहे। राज्य कर्मचारी सयुक्त परिषद के अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने सभी का स्वागत किया। आभार जिला मंत्री सी0वी0सिंह ने व्यक्त किया। कार्यक्रम मंे मुख्य रूप से ओ0पी0राय, राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय, जितेन्द्र तिवारी, पारसनाथ यादव, राजेन्द्र सिंह, चन्द्रशेखर सिंह, जी0एन0दुबे, अशोक सिंह, कामेश्वर सिंह, सभाजीत यादव, बी0बी सिंह, शिव शंकर पाल, पुष्पेन्द्र, रामलखन पाल, शिव मोहन श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव (आयुध लिपिक), अशोक कुमार मौर्य, रामआसरे यादव, शैलेष यादव, कनीज फात्मा, शकुन्तला सिंह, बीनू सिंह, मोराली सिंह, संजय चौधरी, शिव यादव, अशोक कुमार, डी0के0मिश्रा, शोभनाथ सिंह, इ0के0डी0 यादव, बेचन मिश्र, मानबहादुर सिंह, छत्रधारी सिंह, बदरेआलम, अजय सिंह, एल0एन चौरसिया, अश्वनी जायसवाल, राजेश सिंह, अनिल यादव, कंचन सिंह, मुन्नी लाल, दयाराम गुप्ता, कामरेड हनीफ, प्रेमधर उपाध्याय, राजेन्द्र यादव, कल्लूराम, मनोज राय, कल्पदेव यादव, संजय श्रीवास्तव, स्वामी नाथ मिश्र, धीर सिंह, प्रदीप सिंह, जे0डी0सिह, शिव प्रताप सिंह, सुव्वचन राम, एस0एन0सिंह, ओम प्रकाश सिंह, धर्मराज सिंह, विजय सिंह, अमित मिश्रा, आदि भारी संख्या मंे कर्मचारी एवं मडिया कर्मी भी उपस्थित रहें। 
                                ----

Related

जौनपुर 5668961283140696826

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item