थाने में रचाई गयी प्रेमी युगल की शादी
https://www.shirazehind.com/2015/03/blog-post_493.html
खेतासराय (जौनपुर)। क्षेत्र के भुड़कुड़हां गांव से भागे प्रेमी युगल की शनिवार की शाम थाने में शादी करायी गयी। पुलिस दोनो की शादी परिवार वालों की रजामंदी से करायी है। थाना परिसर में हुई शादी चर्चा का विषय बना है।
उक्त गांव के राम आशीष का गांव के ही शिल्पा से प्रेम हो गया था। दोनो का प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि दोनो शादी करने को ठान लिया। लेकिन दोनो की जाति अलग अलग होने के कारण समाज के डर से परिजन शादी को तैयार नही हुए। शादी मे खलल पड़ता देख दोनो 7 मार्च को घर से भाग कर इलाहाबाद जाकर संगम तट पर स्थित एक मंदिर में शादी रचा लिया। शादी करने के बाद दोनो घर वापस लौट आये। भविष्य में किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो इस लिए परिजनों ने पुलिस की मदद मांगी। थानाध्यक्ष बीएन यादव ने प्रेमी युगल की शादी करवा दिया। इस शादी में विशेष सहयोग गोरारी के प्रधान आनंद कुमार बरनवाल डा0 शमीम जोखनराम और रवि आदि ने किया।