जमाना तुझे बद्दुआ दूं या कोंसू तेरी नजर को...?

समाज का बदला नजरिया महिलाओं गुजरना दुश्वार
भदोही। समाज की नैतिकता का पतन किस हद तक हो गया है इसकी कल्पना तक नहीं की जा सकी है। कहते हैं कि जिसके घर शीशे के होते हैं वे पत्थर नहीं उछालते हैं। लेकिन आज के लोगों की पत्थर उछालने की आदत बन गयी है। खुली सड़क पर महिलाओं का गुजरना दुश्वार हो चला है। समाज की निगाहे इतनी गंदी हो चली है कि भाई-बहन, पति-पत्नी, सास ससुर संग जा रही महिलाओं पर लोग खुले आम फब्तियां कसते हैं। उन्हें इसका जरा सा भान नहीं है कि जिन महिलाओं हम छींटाकशी कर रहे हैं उनकी जात हमारे घर में भी है। गुरुवार को समाज की गिरती नैतिकता का असर सुरियावंा के नेता नगर में देखने को मिला। जब अपने भाई संग भदोही से परीक्षा देने आ रही एक छात्रा पर समाज के संभ्रांत कहे जाने वाले दो लोगों ने छींटकशी की। जिस पर भाई ने प्रतिरोध किया। बाद इस व्यवहार से क्षुब्ध भीड़ ने जनाबों की खूब धुनाई कर दी। इसके बाद बाद पहुंची पुलिस ने लोगों को हिरासत में ले लिया। समाज के बदले इस नजरिए पर दिल यह बोल ही उठता है कि ऐ जमाना तुझे बद्दुआ दूं या कोंसू तेरी नजर को...।
जानकारी के मुताबित भदोही की छात्रा बाइक पर अपने भाई के साथ सुरियावां स्थित एक डिग्री कालेज में परीक्षा देने आ रही थी। जैसे ही दोनों नेतानगर से गुजर रहे थे। उन पर वाहन से गुजर रहे दो लोगों ने छींटाकशी किया। यह बात भाई को बुरी लग गयी। वह फब्तियां कसने वालों से उलझ गया। दोनों लोगों के बीच मारपीट होने लगी। इसी बीच बगल के गांव लोग काफी संख्या में पहुंच गए। घटना की असलियत जान लोग फब्तियां कसने वाले दोनों लोगों पर टूट पड़े। दोनों की अच्छी धुनाई कर दी और चार पहिया वाहन के शीशे भी भीड़ ने तोड़ डाला। बाद में पहुंची पुलिस ने दोनों लोगों को हिरासत में ले लिया। आम लोगों के हाथ पीटे गए लोगों का दावा है कि वे बीच बचाव को उतने थे लेकिन भीड़ ने उन्हीं पर हमला बोल दिया। अब कौन सच और कौन झूठ यह तो जांच का सवाल है। लेकिन बाद में पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच सुलह समझौता करा दिया। इस मारपीट और तोड़फोड़ में वहां काफी संख्या में लोग जुट गए थे। हलांकि बाद में मामला रफा-दफा हो गया। लेकिन समाज की सोच कब बदलेगी यह अपने आप में बड़ा सवाल है। हलांकि पुलिस का दावा है कि लोग आपस में भीडे थे। बाद में आपसी समझौता कर लिया।

Related

पुर्वान्चल 4589023849206742295

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item