मिलाने का कार्य करती है होली: सीडीओ

जौनपुर। जनपद के कायस्थ समाज के सभी संस्थाओं ने संयुक्त रूप से होली मिलन समारोह चित्रगुप्त धर्मशाला रूहट्टा पर संपन्न हुआ। जिसमें रंगारंग कार्यक्रम से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी प्रकाश चन्द श्रीवास्तव ने कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बालक बालिकाओं को स्मृति चिन्ह देकर उत्साह वर्धन किया। भजन गायक कुंवर श्रीवास्तव व पंकज सिन्हा ने अपने होली के गीतों से लोगों को भाव विभोर कर दिया। मुख्य अतिथि ने कहा कि कायस्थ समाज ने हमेशा देश की सेवा किया और विभिन्न क्षेत्रों में नाम रौशन किया। होली एक ऐसा त्योंहार है। जो आपसी कटुता मिटाकर एक दूसरे को मिलाने का कार्य करती है। सामाजिक कार्य एक दूसरे के साथ मिलकर ही किया जा सकता है। उन्होने स्वरचित कवितायें एवं होली की फुहारे सुनाकर लोगों को आन्न्दित किया। प्रारंभ में चित्रगुप्त के मन्दिर में पुष्प अर्पित कर आरती से किया। समारोह को सभी संस्थाओं के पदाधिकारियों ने सम्बोधित करते हुए एकजुट होने का आह्वान किया। समारोह को बांके लाल श्रीवास्तव, कर्मचारी नेता राकेश श्रीवास्तव, डा0 कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, आमोद सिनहा, डा0 रजनीश, डा0एनके सिन्हा, सन्तोष श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, विश्व प्रकाश श्रीवास्तव, श्याम रतन श्रीवास्तव, किरन श्रीवास्तव, सन्ध्या रानी श्रीवास्तव आदि ने सम्बोधित किया। आभार चित्रगुप्त धर्मशाला निर्माण कमेटी के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने आभार व्यक्त किया।

Related

खबरें 6929582965376824976

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item