हड़ताल से डाक सेवायें ध्वस्त
https://www.shirazehind.com/2015/03/blog-post_379.html
जौनपुर। डाक कर्मचारी संघ की अनिश्चितालीन हड़ताल मंगलवार को आठवें दिन जारी रही। कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर है। इसकी वजह से ग्रामीण डाक सेवायें ध्वस्त हो चुकी है। रजिस्ट्री, स्पीड पोस्ट, पार्सल व अन्य डाक सामग्री उपडाकघरों में डम्प पड़ी है। कर्मचारी नेताओं ने चेतावनी दी है कि जब तक मांगे नहीं मानी जाती हड़ताल निरंतर जारी रहेगी। हड़ताल मंें भाग लेने के लिए ग्रामीण क्षेत्र से कर्मचारी प्रधान कार्यालय आकर धरना दिये। प्रदर्शन में वीरेन्द्र मिश्र, हरिश्चन्द उपाध्याय, राम किशुन, सच्चिदानन्द मिश्र, राम आसरे, अनिल सिंह, विष्णु अस्थाना, सुनील सिंह, राजेन्द्र यादव, कमलेश, दुष्यनत सिंह, कुसुमलता आदि मौजूद रहे।