केन्द्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ कांगे्रसजनों ने किया प्रदर्शन

 जौनपुर। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आह्वान पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष इन्द्रभुवन सिंह के नेतृत्व में भारत सरकार द्वारा किसान विरोधी भूमि अधिग्रहण संशोधन बिल तथा देश की सुरक्षा के साथ किये जा रहे समझौते और प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में गुरूवार को वाजिदपुर तिराहे (राष्ट्रीय राजमार्ग) पर चक्काजाम किया गया। इस दौरान जहां महासचिव/प्रभारी श्याम किशोर शुक्ल मौजूद रहे, वहीं सदर विधायक नदीम जावेद सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ सम्मिलित होकर प्रदर्शन को सफल बनाये। प्रातः साढ़े 10 से दोपहर 1 बजे तक चले प्रदर्शन के अन्त में महामहिम राष्ट्रपति को सम्बोधित अपनी मांगों का ज्ञापन शासन के प्रतिनिधि को सौंपा गया। इस अवसर पर प्रो. देवेश उपाध्याय, देवेन्द्र मिश्र, नियाज ताहिर, डा. इन्द्रसेन श्रीवास्तव, विजयशंकर उपाध्याय, राकेश उपाध्याय, मोती लाल बिन्द, शालिनी सिंह, अवनीश पाण्डेय, रामसेवक यादव, विजय प्रताप, देवेश कुमार, अंजनी सिंह, दीपक मौर्य, शोभनाथ पटेल, दाताराम तिवारी, जीतन बौद्ध, लालजी यादव, धर्मनाथ सरोज, उस्मान अली, विशाल सिंह हुकूम, विपिन वर्मा, राकेश मिश्र सहित सैकड़ों लोग

Related

जौनपुर 5631981164131199385

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item