चारी और अदसंद में नए कैनाल को मिला पांच पांच करोड़

विधायक मनोज के खाते में एक और उपलब्धि
चंदौली। सैयदराजा विधायक मनोज सिंह  के प्रयास से नरवन छेत्र के चारी और अडसन में कर्मनाशा नदी  पर प्रस्तवित न्यू लिफ्ट कैनाल  की  स्थापना हेतू गुरुवार को  विधानसभा  में प्रदेश के सिचाई  मंत्री द्वारा प्रेषित बजट  में दोनों कैनालो के लिए पांच पांच करोड़ रूपये अवमुख्त किया।
गुरुवार को सिचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने जब विधानसभा में बजट पेश किया तो  उसके पेज नम्बर 171 पर  विकाशखण्ड बरहनी के  चारी और अड्सद में प्रस्तावित  लघुडाल  नहर की दोनों बड़ी परियोजनओं को हरी झंडी देते हुए धन अवमुख्त किया। आदसड़ में प्रसावित परियोजना के लिए  कुल 38 करोड़ 16 हजार  की लागत है। जबकि चारी के लिए  33 करोड़ 41 लाख 71 हजार का स्टीमेट है।  इस परियोजना को  पूरा करने के लिए  2016 तक की समय सीमा निर्धारित है।  इन दोनों परियोजनाओं को पूरा करने में  नाबार्ड द्वारा वित्त  पोषित किया गया है।  विधायक  मनोज सिंह ने बताया की यह मेरा ड्रीम प्रोजेक्ट है जिससे चारी और अदसड में लगने वाले कैनाल से  50-50 क्यूसेक पानी  छमता के मोटरों द्वारा उठाके  अंडर ग्राउंड पाइप द्वारा  नरायनपुर गंगा नहर में  मचवा और कंदवा के पास नहर में गिरेगा।   जिससे नरवन के पूर्वी इलाको के किसानो को सिचाई के लिए  भरपूर पानी मिलेगा और लगभग 5026 हेक्टेयर उपजाऊ जमीन सिंचित होगी।कहा की किसान का बेटा होने के नाते यह मेरा पहला फर्ज बनता है कि सबसे पहले मैं किसानो के दर्द  को महसूस करता हु और उसे पूरा करने के कोई कोर कसर नहीं छोड़ूगा।

Related

पुर्वान्चल 5533926329524205974

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item