वरासत अभियान बना वरदान

जौनपुर। जनपद में वरासत दर्ज करने का अभियान गरीबों के लिए बरदान साबित हो रहा है। राजस्व परिषद के निर्देश पर प्रशासन की सख्ती के कारण यह अभियान बिना भ्रष्टाचार के चल रहा है और गरीबों के वरासत आसानी से दर्ज हो रहे हैं। पहले किसानों को वरासत दर्ज कराने के लिए लेखनालों की गणेश परिक्रमा करने के साथ हजारों रूपये का चढ़ावा भी देना पड़ता था। अब लेखपाल गांव गांव जाकर खतौनी पढ़कर किसानों को सुना रहे हैं। अब हर गांव में सैकड़ों किसानों की उपस्थिति में खतौनी पढ़कर सुनाई जा रही है। जहां त्रुटियां मिलती हैं उसे किसानों के कहने पर उसे सही भी किया जा रहा है। किसानों का कहना है कि जो वरासत दर्ज करने का कार्य दशकों से जो कार्य नहीं हो पा रहा था वह घर बैठे हो जा रहा है। उनका कहना है कि भ्रष्टाचार मुक्त वरासत दर्ज करने का काम सराहनीय चल रहा है।

Related

जौनपुर 5257097659215898707

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item