खुशखबरी! इंतजार खत्म, ओवर ब्रिज का काम शुरू

जौनपुर। खुशखबरी! वर्षों से ओवर ब्रिज के लिए हो रहा इंतजार अंतत: खत्म हो गया है। सिटी स्टेशन के समीप मिर्जापुर मार्ग पर ओवर ब्रिज बनाने का काम सेतु निगम ने शुरू कर दिया है। सेतु निगम ने ओवर ब्रिज बनाने के लिए सफाई कार्य जेसीबी लगाकर प्रारंभ भी कर दिया है। बुधवार को शासन ने वर्षों पहले शहर को जाम से मुक्त करने और सुगम यातायात के लिए तीन स्थलों पर ओवर ब्रिज बनाने का फैसला किया। जन प्रतिनिधियों की पहल पर शुरू हुई इस कवायद में ओवर ब्रिज वाराणसी-लखनऊ रेल प्रखंड पर बनाने का प्रस्ताव भेजा गया। वाराणसी मार्ग स्थित जगदीशपुर रेलवे क्रा¨सग, इलाहाबाद मार्ग स्थित नईगंज रेलवे क्रा¨सग तथा मिर्जापुर मार्ग पर सिटी स्टेशन के समीप रेलवे क्रा¨सग पर बनाए जाने का प्रस्ताव शामिल था। तीनों प्रस्तावों के बाद शासन स्तर से शुरू हुई कवायद के बाद लोगों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी थी। लोगों का मानना था कि नगर में जाम का प्रमुख कारण माने जाने वाले इन क्रा¨सगों पर वाहनों की कतार लगनी बंद हो जाएगी जिससे जाम की समस्या का निदान हो जाएगा, ¨कतु शासन ने प्रथम चरण में तीन वर्ष पहले सिटी स्टेशन के समीप मिर्जापुर मार्ग पर ओवर ब्रिज बनाने का निर्णय लिया। इसके लिए विभागों का उत्तरदायित्व निर्धारण करते हुए बजट भी तय कर दिया। कई किश्तों में संबंधित विभाग को बजट भी उपलब्ध करा दिया। ओवर ब्रिज निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए बाईपास बनाने का भी काम शुरू हुआ। मंद गति से यह भी कार्य अब पूर्ण कर लिया गया है। इसके बाद ओवर ब्रिज बनने का कार्य सेतु निगम ने शुरू कर दिया। कार्यस्थल पर बुधवार की सुबह से जेसीबी मशीन लगाकर दिन भर सफाई कार्य कराया गया।

Related

जौनपुर 3474405498230196389

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item