घरेलू हिंसा पर कानून बना, बजट नहीं : रेनू सिंह

 जौनपुर। अन्र्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर निर्भय ट्रस्ट द्वारा सोमवार को धरना का आयोजन किया गया तथा प्रधानमंत्री व मुख्य मंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौपा गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि 21 वीं सदी के लिए महिलायंे अपने अधिकारों के लिए लड़ रही है। महिलायंे घरेलू हिंसा का शिकार है। तमाम संघर्षो के बाद घर में होने वाली हिसा  के लिए कानून लागू किया गया। लेकिन क्रियान्वयन के लिए बजट के लिए धन नहीं उपलब्ध कराया गया। सरकार घर से निकाली गयी महिलाओं को न्याय के लिए खर्च में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। मजबूरन उन्हे केस बीच में ही छोड़ना पड़ता है। उन्होने कहा कि पात्र महिलाओं को योजनाआंे का लाभ नहीं मिल पा रहा है। राशन की सही मात्रा का वितरण कोटे से नहीं हो रहा है। जिसका असर महिला और बच्चों पर पड़ रहा है। शराब सरकार की अनुमति से बेचा जा रहा है। इसका बुरा असर महिलाआंे, बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य आदि पर पड़ रहा है। पुलिस को जानकारी होने के बाद कार्यवाही नहीं की जाती। सभा को रेनू सिंह, आरती देवी, शोभना, चन्द्रावती, प्रमिला, रेखा, मीरा, मोनी , संगीता , तारा आदि ने सम्बोधित किया।

Related

खबरें 7386692336899721958

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item