
जौनपुर। मां अचला देवी घाट पर न्यू कादम्बरी संस्था द्वारा देव दीपावली पर दीप महोत्सव का आयोजन सुनिश्चित किया गया है जिसकी जानकारी देते हुये अतुल मिश्र ने बताया कि सायं 3 से 5 बजे तक रंगोली प्रतियोगिता व पुष्प सज्जा, सायं 6 से 7 जे तक गोमती आरती व दीप प्रज्ज्वलन और रात 7 से 8 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद प्रसाद वितरण होगा। श्री मिश्र ने बताया कि इच्छुक लोगों को लायंस क्लब गोमती द्वारा सम्मानित किया जायेगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में राकेश श्रीवास्तव, सचिन गुप्ता, राजेश किशोर श्रीवास्तव, विक्की साहू, राजपत यादव, शैलेश यदुवंशी, विशाल, कपिल सहित अन्य लोग लगे हुये हैं।