पीडि़त ने तहसील दिवस में लगायी न्याय की गुहार
https://www.shirazehind.com/2014/11/blog-post_53.html
जौनपुर। जनपद के बक्शा क्षेत्र के टिकरी गांव निवासी हवलदार यादव ने बुधवार को सदर तहसील में आयोजित तहसील दिवस में उपस्थित अधिकारियों को लिखित रूप से पत्रक सौंपते हुये न्याय की गुहार लगायी। पीडि़त का कहना है कि गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा अपने कुछ साथियों के साथ असलहों के बल पर उसके आबादी की जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया गया। पीडि़त के अनुसार विरोध करने पर वे जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं। हालांकि इस मामले का वाद दीवानी न्यायालय में विचाराधीन है। पीडि़त ने तहसील सदर में मौजूद उपजिलाधिकारी सदर ज्ञानेन्द्र सिंह व क्षेत्राधिकारी सदर अल्का भटनागर सहित उपस्थित अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों से न्याय की गुहार लगायी है।