कन्यादान सबसे बड़ा दान, अगुवा महान: राकेश श्रीवास्तव

जौनपुर।वर्तमान समय में विवाह करना एक जटिल समस्या बन गया है, जिसके निदान को ठीक से पहल नही हो पा रहा है। विवाह एक यज्ञ है। कन्यादान सबसे बड़ा दान है। दहेज लेना सबसे बड़ा पाप है। शादी कराने वाला अगुवा महान होता है।
        राकेश कुमार श्रीवास्तव, अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उ0प्र0 जनपद शाखा-जौनपुर ने कहा कि जीवन संगिनी के बगैर जीवन अधूरा है, लड़की किसी की बेटी होती है, लड़का किसी का बेटा होता है। दाम्पत्य जीवन में जब बन्धन होता है तो दोनो गृहस्थ आश्रम में प्रवेश करते हैं। यहीं से सृष्टि की प्रक्रिया शुरू हो जाती है। शादी-विवाह एक उत्सव है, दो आत्माओं का आत्मिक मिलन है। प्रतिस्पर्घा के इस दौर में हम किसी से कम नहीं। देखा-देखी पाप, देखा-देखी पुण्य। जैसा हम देखते हैं, जिस माहौल में हम रहते हैं, वैसा ही अनुसरण करते है।  गरीब भी कर्ज लेकर, खेत बेचकर शादी कर रहा है, नजीतन वह कर्ज के बोझ  तले दबकर वह उभर नही पाता है। शहर में 14 दिसम्बर 2014 दिन रविवार को मोहम्मद हसन महाविद्यालय सुक्खीपुर मैदान में जनपद की सामाजिक संस्था ‘‘ जेब्रा ‘‘ द्वारा ‘‘सामूहिक विवाह ‘‘ का आयोजन किया गया है। उन्होंने अपील किया है कि इस परम पुनीत कार्य में सहभाग करते हुए समाज के लोगों को सामूहिक विवाह के लिए उत्प्रेरित करें। शादी-विवाह में खर्च से बचें, जितना चादर हो उतना ही पैर फैलायें, कोशिश हो सामूहिक विवाह परम्परा को मजबूती से आगे बढ़ायें।
        खर्चीली शादी व दहेज के तगड़े माॅंग से अभिभावक आजिज हो चुके है। शादी तय होती है, दहेज के लिए टूट जाती है। समाज में बदलाव की जरूरत महसूस किया जा रहा है। धीरे-धीरे बदलाव की ओर समाज दिख रहा है। अमीरों को भी चाहिए कि शादी-विवाह साधारण तरीके से करें, और खर्चा कम करने की कोशिश करें। इनका देखकर गरीब भी सही रास्ते पर आ जायेगे। आइए हम सब मिलकर सामूहिक विवाह को सफल बनाएं।

Related

खबरें 8409734539774044647

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item