पशुपालन के बिना जैविक खेती की बात बेमानी: डा.सुरेश कनौजिया
https://www.shirazehind.com/2014/11/blog-post_480.html
सुजानगंज (जौनपुर): खेती महंगी होने के कारणों में अहम कारण है किसानों
का प्राचीन पद्धतियों से दूर होना। खेतों में अब बर्मी कंपोस्ट, देशी खाद,
हरी खाद का प्रयोग न करने के कारण लोग रासायनिक खादों पर निर्भर हो गए हैं।
पशुपालन की तरफ से भी लोग विमुख हैं जबकि पशु पालन के बिना जैविक खेती की
बात करना ही बेमानी है।
उक्त उद्गार कृषि विभाग के समन्वयक डा.सुरेश कनौजिया ने शनिवार की देर शाम भटियाही में आयोजित किसान मेले में व्यक्त किए। उन्होंने बर्मी कंपोस्ट बनाने की विधि बताते हुए कहा कि यह 6-7 सप्ताह में ही तैयार हो जाती ह,ै जो फसलों के लिए उपयेागी होने के साथ ही जमीन की उर्वरा शक्ति भी बढ़ाती है। एडीओ एजी अशोक कुमार ने मृदा परीक्षण पर बल देते हुए आवश्यक बताया।
पशु चिकित्साधिकारी डा.धर्मेद्र सिंह ने पशुपालन पर जोर देते हुए उनकी बीमारियों और टीकाकरण पर प्रकाश डाला। यूनियन बैंक सुजानगंज के ग्रामीण विकास अधिकारी संजीव झा ने बैंक द्वारा संचालित किसानों के लिए योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।
उपकृषि निदेशक आरके सिंह ने कृषि, पशुपालन से संबंधित जानकारी दी। कृषि विभाग लखनऊ के सेक्शन आफिसर गिरजापति द्विवेदी ने कहा कि शासन द्वारा संचालित योजनाओं का पूरा लाभ लें।
इस अवसर पर हीरालाल दुबे, राजेंद्र प्रसाद मिश्र रज्जन, रमेश मौर्य, महेंद्र आदि ने किसानों की समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया। कार्यक्रम में तकनीकी सहायक देवेश मिश्र ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता हीरालाल पटेल और संचालन कृषि वैज्ञानिक डा.संदीप ने किया।