.jpg)
जौनपुर। इस वर्ष अकल्पनीय ठण्ड पड़ेगी तथा टुण्ड्रा, टैगा, ग्रीनलैण्ड व कनाडा का 100 प्रतिशत भाग, संयुक्त राज्य अमेरिका का 90, यूरोप का 80 एवं रूस का 75, चीन, जापान, कोरिया का 70 प्रतिशत भाग बर्फ से ढंक जायेगा। उक्त बातें मौसमविद् डा. दिलीप सिंह ने नगर के रिजवी खां स्थित अपने आवास पर नगर के बुद्धिजीवियों के साथ हुई बैठक के दौरान कही। ज्योतिष शिरोमणि उपाधि से विभूषित डा. सिंह का कथन है कि भारत का लगभग 10 प्रतिशत भाग बर्फ से ढंक जायेगा जिसमें जम्मू कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखण्ड, सिक्किम, नेफा व उत्तरी बंगाल शामिल होंगे। जौनपुर, पूर्वांचल सहित भारत के मैदानों में कड़ाके की ठण्ड के चलते तापमान 2 से -1 डिग्री सेंटीग्रेड तक गिर सकता है। मुम्बई, कोलकाता जैसे सदाबहार जगहों पर तो 10 डिग्री तक ताप गिरेगा जहां ठण्ड महसूस की जायेगी। बीते 12 अक्टूबर से शुरू ठण्डक के चलते 15 नवम्बर तक धूप नगण्य हो जायेगी। दिसम्बर के पहले सप्ताह से ही घनघोर ठण्ड पड़ने लगेगी। भयानक शीत, घनघोर कुहरा, विकट पाला, ठण्ड भरी तेज हवाएं, बीच-बीच में होने वाली वर्षा, वातावरण को बेहद ठण्डा व असह्य बना देगी। हफ्तों तक धूप के दर्शन नहीं होंगे। केवल तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, गोवा, पाण्डिचेरी भीषण ठण्ड से बच पायेगा। श्री सिंह का कहना है कि भारत में बीच-बीच की कर्मी के बावजूद 10 मार्च तक ठण्ड रहेगी जबकि अमेरिका, यूरोप, उत्तरी एशिया में अप्रैल तक चलेगी। इस अवसर पर भाभा अनुसंधान केन्द्र के सुरेश वर्मा, इसरो के राजकुमार, विरला इन्स्टीच्यूट के राजकुमार, दिव्येन्दु, ज्योतिषी संजय उपाध्याय, केएन राय, डा. सतीश उपस्थित रहे।