राष्ट्र के विकास में श्रमिकों का जीवंत योगदान

 जौनपुर। भाजपा श्रम प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक श्री नारायण पांडेय ने कहा है कि श्रमिकों का जीवन कर्मयोगी की भांति होता है। वह निस्पृह भाव से कर्म करता हुआ राष्ट्र के विकास में अपना जीवंत योगदान देता है।
श्री पांडेय रविवार को विशेषरपुर में भाजपा श्रम प्रकोष्ठ के तत्वावधान में आयोजित श्रम पंजीकरण मेले में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
नगर के विशेषरपुर में क्षेत्रीय सह संयोजक मेनका सिंह, शकरमंडी मे संयोजक नंदलाल यादव, सह संयोजक सभासद मनोज कुशवाहा, पानदरीबा में भाजपा की क्षेत्रीय मंत्री शशि कुमारी मौर्या के नेतृत्व में आयोजित पंजीकरण मेले में 357 मजदूरों ने पंजीकरण कराया।
प्रदेश सह संयोजक बद्री नारायण गुप्ता, विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय सह संयोजक सूर्य प्रकाश जायसवाल ने कहा कि देश का विकास एक श्रमिक के कर्म कौशल का सर्वोत्कृष्ट परिणाम होता है। अध्यक्षता विभाग संयोजक दयाशंकर पाठक, संचालन सह संयोजक सुरेंद्र जायसवाल ने किया।
इस मौके पर विभाग सह संयोजक अशोक मौर्या, जिला संयोजक संतोष त्रिपाठी, जिला सह संयोजक अमित श्रीवास्तव, डा.ब्रह्मोश शुक्ल, जिला मंत्री किरन श्रीवास्तव, माधुरी गुप्ता आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।
पूर्व प्रधान मो.आरिफ, सभासद मनोज कुशवाहा, संतोष मौर्या ने लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
उधर भाजपा मंडल इकाई मुफ्तीगंज की बैठक सरस्वती शिशु मंदिर के सभा कक्ष में केराकत विधानसभा के प्रभारी कैलाश नाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई।
श्री सिंह ने कहा कि पार्टी का सदस्यता अभियान राष्ट्रीय स्तर पर प्रारम्भ हो गया है। प्रदेश इकाई द्वारा स्वतंत्र देव को प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है। अभियान में सभी कार्यकर्ता सहयोग करेंगे। बैठक में सदानंद राय, विनोद मिश्र, रामचंद्र राय, रवींद्र राय, रवींद्र पांडेय, दीपक राय आदि उपस्थित रहे।

Related

खबरें 7684699652497838652

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item