दुष्कर्म के आरोपी की जमानत निरस्त
https://www.shirazehind.com/2014/11/blog-post_19.html
जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र निवासी 16 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी मुकेश कुमार निवासी आलमपुर थाना खुटहन की जमानत प्रभारी जिला जज राधेश्याम यादव ने निरस्त कर दिया। आरोप है कि मुकेश ने 7 सितम्बर 2014 को लड़की को घर से दवा दिलाने के बहाने ले जाकर गन्ने के खेत में दुराचार किया। लड़की ने मजिस्ट्रेट को दिये बयान में घटना की पुष्टि किया।