तालाबों में होगा मूर्ति विसर्जन
https://www.shirazehind.com/2014/10/blog-post_73.html
जौनपुर: ग्रामीण अंचलों में देवी प्रतिमाएं तालाबों में विसर्जित की
जाएंगी। प्रशासनिक अधिकारियों ने पूजा समितियों के साथ बैठक कर स्थानों का
चयन किया।
खुटहन क्षेत्र के महमदपुर, सुतौली, शाहपुरसानी, बड़सरा, गौसपुर, इमामपुर, सौरइयां सहित सैकड़ों गांवों में स्थापित दो सौ से अधिक दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन गांवों के तालाबों में होगा। थानाध्यक्ष शिवानंद यादव ने कहा कि नदी को छोड़कर तालाबों में प्रतिमा का विसर्जन किया जाए। इसके लिए अलग से कोई व्यवस्था नहीं की गई है।
बरसठी क्षेत्र में स्थापित मूर्तियों के विसर्जन की जिला प्रशासन द्वारा कोई व्यवस्था नहीं की गई है। पुलिस- प्रशासनिक अधिकारियों ने तालाबों व नहरों में विसर्जन की बात कही लेकिन बारिश न होने के कारण अधिकांश तालाबों में पानी नहीं है।
महराजगंज के आदि शक्ति मां भवानी संस्था द्वारा महराजगंज बाजार में स्थापित जन कल्याणकारी मां की मूर्ति का विसर्जन तालाब में किया जाएगा। संस्था की बैठक में यह निर्णय लिया गया।