आस्था की डगर पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
https://www.shirazehind.com/2014/10/blog-post_7.html
जौनपुर: शारदीय नवरात्र की महाअष्टमी व नवमी एक दिन होने के कारण
गुरुवार को देवी मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। शीतला चौकिया धाम में
इतनी लंबी कतार लगी कि श्रद्धालुओं को दो घंटे बाद ही दर्शन मिल सका। यही
हाल शारदा पीठ मैहर मंदिर परमानतपुर में भी रहा।
महाअष्टमी के पर्व पर नवरात्र की चढ़ती-उतरती व्रत रहने वालों ने भी श्रद्धा एवं भक्ति के साथ देवी की पूजा किया। दोपहर बाद नवमी लग जाने के कारण विभिन्न स्थानों पर नौ कुंवारी कन्याओं को भोजन कराकर पुण्य अर्जित किया गया। मंदिरों में सप्तशती के श्लोक गूंज रहे थे तो घंट-घड़ियाल और शंख ध्वनि माहौल को धर्ममय बना रहा था। बड़ी संख्या में लोगों ने मां शीतला का दर्शन कर विंध्याचल को रवाना हुए।