तेली महासभा ने मनाया महात्मा गाँधी का जन्मोत्सव
https://www.shirazehind.com/2014/10/blog-post_69.html
जौनपुर। साबरमती के महान सन्त एवं अहिंसा के पुजारी और देश के आजादी के महानायक राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के जन्म दिवस के अवसर पर ‘अखिल भारतीय तेली महासभा’ द्वारा ‘‘जन्मोत्सव कार्यक्रम’’ का आयोजन खरका तिराहा स्थित ‘गाँधी पार्क’ में किया गया। इस अवसर पर तेली समाज के अध्यक्ष डा0 यशवन्त कुमार गुप्त ने बापू के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए, कहा कि गाँधी जी ने सत्य और अहिंसा के बल पर विश्व में जो कीर्तिमान स्थापित किया वह आज भी अनुकरणीय है। भारतीय लोक जीवन में गाँधी जी का प्रवेश इस युग की, शायद सबसे बड़ी घटना है। वह हमारे जीवन में शतधा ज्योति-धारा के रूप में आये और आने के साथ ही उन्होंने हमें उस विराट स्वरूप का झाँकी दी जिसे हम सदियों से भूले हुए थे। उन्होंने हमारी आत्मा को स्पर्ष किया। जादू हुआ और मिट्टी के लोदों-से निर्जीव मानव अकस्मात् शेर बन गये। व्यक्ति एवं समाज पर चतुर्दिक छायी भय की रजनी छँट गयी और आत्म विश्वास तथा निर्भय सत्कर्म का अरूणोदय हुआ। विश्व के इतिहास में ऐसी दूसरी घटना नहीं है जिसमें कोटि-कोटि मनुष्यों का असहाय समाज, इस प्रकार इतने थोड़े समय में, अपने पैरों पर उठ खड़ा हुआ हो। निश्चय ही भारत में किसी भी अधिवासी के लिये गाँधी जी को विस्मृत करना सम्भव नहीं है। पीडि़त एवं त्रस्त वर्गो के प्रति उनके अन्दर गहन वेदना थी। भारतीय महत् संस्कार, पवित्रता, आत्म-बलिदान, निःस्वार्थ सेवा, निष्काम कर्म, अभय और अहिंसा इत्यादि जिन गुणों की वह हमसे अपेक्षा रखते थे, उसके वे स्वयं मूर्तरूप थे।
आज हम गाँधी जी से दूर चले जा रहे हैं किन्तु हमारे उनके पास पहुँचने और उनको समझकर उनसे प्रकाश लेने की शायद कभी इतनी आवश्यकता नहीं थी जितनी आज है। हम जीवन के प्रत्येक मैदान में विश्रृंखल, विजडि़त और विघटित होते जा रहे हैं और जिन मूल्यों ने हमें एक दिन विश्व के सबसे बड़े साम्राज्य से आँखंे मिलाकर उसे निर्भय चुनौती देने की शक्ति प्रदान की थी, उन्हें हम भूलते जा रहे हैं। उनकी इस जन्म तिथि पर हम अतीत के उन शक्तिमान क्षणों को याद करलें तो अच्छा ही होगा, जब वह हमारे बीच थे। आज हमारे समाज के लोगों को पीडि़त मानवता की सेवा का संकल्प लेकर राष्ट्रपिता बापू के सपनों के भारत के निर्माण में लग जाना चाहिये।
इस अवसर पर सर्वश्री जियाराम साहू अध्यक्ष साहू क्लब, गाँधी पवन कुमार गुप्त अध्यक्ष साहू राठौर चेतना समिति,, लालता प्रसाद गुप्त, शिव कुमार गुप्ता, माया गुप्ता, जय प्रकाश गुप्त, अरविन्द कुमार बैंकर, मनोज साहू, सुभाष चन्द गुप्त, प्रेम नारायण गुप्ता, मोहन लाल साहू,, डा0 नागेश कुमार गुप्त , मोती लाल साहू, फिरतूराम साहू, संजय कुमार साहू (एडवोकेट), सत्यनारायण आर्य, जगदीश प्रसाद गुप्ता, गोपाल चन्द्र साहु, प्रदीप कुमार गुप्ता, अभिनव कुमार गुप्ता आदि तमाम लोगों ने राष्ट्रपिता के जन्म दिन पर उनके प्रतिमा पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित किये।