मुजफ्फरनगर में जातीय संघर्ष, फायरिंग में दो को गोली लगी

 दंगों की आग में लंबे समय तक जले मुजफ्फरनगर में आज जातीय संघर्ष हो गया। जिसमें पथराव के साथ गोलियां भी चली। गोली लगने से दो लोग घायल हो गए हैं, जबकि शहर की स्थिति तनावपूर्ण बनी है।
मुजफ्फरनगर के नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के मुंझेड़ा गांव में आज दिन में जातीय संघर्ष ने हिंसक रूप ले लिया। यहां पर जाट तथा हरिजन आपस में भिड़ गये। इस दौरान बहस के बाद पथराव भी किया गया। दोनों तरफ से फायरिंग भी हुई, जिसमें दो लोग घायल हो गए हैं। शहर की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कई थाना का बल नई मंडी कोतवाली में पहुंचा हैं। शहर की फिजा बिगाड़ने के प्रयास में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

Related

खबरें 5172061275617876073

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item