विजयदशमी पर राजा जौनपुर की हवेली व पोखरे के कार्यक्रम तय

 जौनपुर। ऐतिहासिक विजयदशमी का पर्व 3 अक्टूबर दिन शुक्रवार को विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी परम्परागत ढंग से मनाया जायेगा। ऐसे में राजा जौनपुर की हवेली में भी परम्परागत कार्यक्रम का आयोजन सुनिश्चित किया गया है जो राजा अवनीन्द्र दत्त दूबे ‘राजा जौनपुर’ द्वारा सम्पन्न होगा। इस आशय की जानकारी देते हुये हवेली के प्रतिनिधि ले. डा. अशोक मिश्र ने बताया कि उक्त तिथि को अपरान्ह 3 बजे हवेली दरबार में शस्त्र पूजन, 4.50 बजे शाही सवारी का हवेली से प्रस्थान, सायं 5 बजकर 42 मिनट पर मेला स्थल (राजा साहब का पोखरा) पर रावण का पुतला दहन होगा। सायं 6 बजे हमजा चिश्ती बाबा के मजार पर चादरपोशी के साथ 6 बजकर 50 मिनट पर पोखरे पर शमी पूजन होगा।

Related

खबरें 233689660552870245

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item