मासूम बच्चे अपने हाथो से मां दुर्गा की प्रतिमा बनाकर कर रहे पूंजापाठ
https://www.shirazehind.com/2014/10/blog-post_4.html
जौनपुर ( जलालपुर)। मां दुर्गा में अपनी अटूट आस्था रखने वाले चार मासूम बच्चो ने अपने हाथो से मातारानी के प्रतिमा बनाकर पुंजापाठ कर रहे है। बच्चो की अस्था को देखते हुए आसपास के नागरिक पण्डाल में पहुंचकर माता का दर्शन पूंजन करने के साथ बच्चो का हौसला औफजाई कर रहे है। जलालपुर कस्बे मे मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा आकर्षण का केन्द्र बनी हुइ है इस स्थान की मां दुर्गा की प्रतिमा नन्हे मुन्ने बच्चो के हाॅथो से बनाइ गई है मां दुर्गा की प्रतिमा इतनी सुन्दर है कि वहा बच्चो की कला व मां दुर्गा की दर्शन करने के लिए भारी संख्या मे लोगो का सैलाब उमड रहा है। इस प्रतिमा को बनाने मे बच्चो को चार दिन का समय लगा बनाने वाले बच्चे विजय गुप्ता पुत्र जितलाल गुप्ता (13) रोहीत गुप्ता पुत्र महेद्रर गुप्त (11) अमितगुप्ता पुत्र सुबाष गुप्ता (10) मनीष गुप्ता पुत्र अशोक गुप्ता(11) गणेश गुप्ता पुत्र ओम गुप्ता (12) शामिल है।