महिला बालीवाल टीम बनी पूर्वी जोन चैंपियन
https://www.shirazehind.com/2014/10/blog-post_25.html
जौनपुर: वीर बहादुर सिंह पूर्वाचल विश्वविद्यालय की महिला बालीवाल टीम
ने पहली बार पूर्वी जोन प्रतियोगिता में सर्वजेता का खिताब जीतकर
विश्वविद्यालय का मान बढ़ाया है वहीं पुरुष टीम उपविजेता रही। इस उपलब्धि
पर कुलपति समेत अधिकारियों व शिक्षकों ने शाबासी दी है।
उड़ीसा में आयोजित पूर्वी जोन विश्वविद्यालयी महिला बालीबाल प्रतियोगिता में बुधवार को बेहतर प्रदर्शन करते हुए वीर बहादुर सिंह पूर्वाचल विश्वविद्यालय की टीम ने खिताब पर कब्जा किया। टीम ग्वालियर में आयोजित आल इंडिया विश्वविद्यालयी प्रतियोगिता में पूर्वी जोन का प्रतिनिधित्व करेगी।
खेल सहायक रजनीश सिंह ने बताया कि उड़ीसा में ही पूर्वी जोन विश्वविद्यालयी प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग की टीम दूसरा स्थान हासिल करते हुए राष्ट्रीय विश्वविद्यालय बालीवाल प्रतियोगिता के लिए स्थान पक्का कर लिया।
टीमों की उपलब्धि पर कुलपति प्रो.पीयूष रंजन अग्रवाल ने शाबासी देते हुए कहा कि खिलाड़ियों ने विश्वविद्यालय का मान बढ़ाया है। उन्होंने बेहतर खेल में हर संभव मदद करेगा। वित्त अधिकारी अमर चंद, कुल सचिव संजय मल्ल, खेलकूद परिषद के अध्यक्ष डा.लालजी त्रिपाठी, सचिव देवेंद्र सिंह, अशोक सिंह, डा.राजेश सिंह ने उपलब्धि पर बधाई दिया है।