भदोही में नैनो पेड़ से टकराई चालक की मौत
https://www.shirazehind.com/2014/10/blog-post.html
भदोही (गोपीगंज)। राष्टीय राजमार्ग पर लला नगर टोल टैक्स बूथ पर मंगलवार की रात तकरीबन 09ः30 बजे अनियंत्रित नैनो कार की चपेट में आने जहां बूथ कर्मचारी की मौत हो गयी। जबकि कार पेड़ से टकराने के बाद चालक को जान गवांनी पड़ी। कार में सवार दो लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही गोपीगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गयी। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
घटना के संदर्भ में बताया गया है कि भदोही जिले के गोपीगंज थाने के जंगीगंज निवासी रत्नेश पांडेय व नेवाजीपुर निवासी अपने साथी यशलोक मिश्रा के साथ किराए पर नैनो कार लेकर वाराणसी गए थे। रात में दोनों वापस लौट रहे थे। उसी दौरान टोल बूथ पर कार्यरत सुरियावां के अबरना गांव निवासी कर्मचारी इंद्रजीत उपाध्याय बूथ से सड़क पार कर रहे थे। कार की गति तेज होने से चालक नियंत्रण खो बैठा। जिसके बाद कार बूथ कर्मचारी को कूचलती हुई जीटी रोड के डिवाडर से टकराती इुई खड़े टेलर में जा भिड़ी। इस घटना में बूथ कर्मचारी उपाध्याय और चालक पिंटू गिरी की मौत हो गयी। घटना के संबंध में बताया गया है कि स्कार्पियों चालक की बदमाशी से नैनो हादसे मंे दो लोगों की जान गयी। बताया गया है कि नैनों के आगे एक स्कार्पियों चल रही थी। स्कार्पियों काफी तेज गति से थी। वह टोल बूथ का बैरियर तोड़ते हुई आगे निकली थी। बैरियर का एंगल स्कार्पियों मंे फंस गया था। उस वक्त वहां गोपीगंज पुलिस मौजूद थी। पुलिस इस घटना के बाद स्कार्पियों का पीछा करना चाहा। तभी पीछे से आ रही नैनों टोलबूथ कर्मचारी को कुचलती टेलर से जा भिड़ी। बूथ कर्मचारी भी उसी स्कार्पियों को देखने नीचे उतर रहा था।