
जौनपुर। स्कूल चलो अभियान के अन्तर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय मडि़याहूं, प्राथमिक विद्यालय मडि़याहूं प्रथम व राजकीय कन्या रानीपुर के बच्चों ने विद्यालय के शिक्षकों, अनुचर, गांव के गणमान्य नागरिकों के सहयोग से जागरूकता रैली निकाली। रैली में शामिल बच्चों द्वारा ‘रोटी खेल पढ़ाई प्यार-हर बच्चे का है अधिकार’ का गगनभेदी नारा लगाया गया। रैली में मुख्य रूप से ग्राम प्रधान तारा देवी, पूर्व प्रधान विरेन्द्र प्रताप सिंह यादव, वरिष्ठ अधिवक्ता मोहन लाल यादव, विद्यालय की प्रधानाध्यापिका निशात जहां, प्रभारी वंदना सिंह, प्रधानाध्यापिका शिवदुलारी देवी, शिक्षिका लल्ली देवी, विमला देवी, आशा देवी, मनोज पटेल, पूनम सिंह, सरिका गुप्ता, रूबी तिवारी, सुजीत कुमार, संतोष पटेल, सतेन्द्र सिंह, साधना दूबे, राकेश यादव, सत्यभामा देवी, रामसागर शुक्ल, आशीष तिवारी, एबीआरसी विनोद सिंह सहित अन्य शामिल रहे।