चर्चित उप निदेशक कृषि का तबादला
https://www.shirazehind.com/2014/08/blog-post_5.html
जौनपुर : जनपद में लंबे समय से कृषि विभाग की जिम्मेदारी संभाले उप
निदेशक कृषि एसएन दुबे का एक बार फिर स्थानांतरण गौतमबुद्ध नगर के लिए हो
गया है। उनके स्थान पर आजमगढ़ के उप निदेशक भूमि संरक्षण एसके सिंह आ रहे
हैं।
श्री दुबे लगभग दस साल से जनपद में तैनात रहे। एक साल जिला कृषि अधिकारी की जिम्मेदारी संभाली। इसके बाद पदोन्नति पाकर उप निदेशक कृषि हो गए। इस बीच दो बार स्थानांतरण किया है। पहली बार तो एक सप्ताह में ही न्यायालय से स्थगनादेश लेकर आ गए। दूसरी बार तीन माह बाद कुछ सत्ताधारी जनप्रतिनिधियों की पहल पर जनपद को इनकी जरूरत देखते हुए शासन से भेज दिया गया।