जौनपुर में बाराती बने बंधक , दूल्हे पर दूसरी शादी करने का आरोप

 जौनपुर । जौनपुर में पहली बीबी को छोड़कर दूसरी शादी रचाने पहुंचे दुल्हे और उसके परिवार वालों को काफी भारी पड़ गया। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के शिवापार गांव में आयी बारात को घरातियों को ने बंधक बना लिया। लड़की पक्ष का अरोप है कि दुल्हा पहले से ही शादी शुदा है उसनें हम लोगों को धोखें में रखकर दूसरी शादी कर रहा था।  संयोग अच्छा था कि उसकी पहली वाली बीबी शादी के समय गांव में मौजूद थी। द्वारचार के समय उसने अपने पति को पहचान लिया। दूल्हे द्वारा दूसरी शादी करने की पुष्टि होते ही घरातियों का गुस्सा सातवे आसमान पर पहुंच गया दूल्हा और उसके परिवार वालो को बंधक बना  लिया
जौनपुर जिले के लाइनबाजार थाना क्षेत्र के शिवापार गांव के निवासी स्व0 जमुना प्रसाद गौतम की पुत्री बबली की शादी बदलापुर के राम सुन्दर के पुत्र अजीत गौतम के साथ तय हुआ था। निर्धारित तिथि 13 जून कों दिन में बारात पहुंची। जलपान हुआ उसके बाद  द्वारचार की रश्म चल रहा थी । इसी बीच एक महिला नें दुल्हे को पहचानते हुए उसें अपना पति होने का दावा कर दिया। महिला के दावे पर तहकीकात हुआ तों महिला का कथन सत्य निकला। यह सुनते ही लड़की की मां रीमा देवी बेहोस हो गयी। उधर घरातियों नें दुल्हा , उसके मां बाप और इस शादी को तय करानें वाली एक महिला को बंधक बना लिया। पूरी रात पंचायत हुई लेकिन बात नही बन पायी। इसी बीच मौका पाकर दुल्हा भाग निकला। आज सूबह आठ बजे करीब शादी में लड़की पक्ष के खर्च हुए 26 हजार स्पयें दुल्हे पक्ष नें दिया तब कही जाकर मामला समाप्त हुआ।     

Related

खबरें 3144962324961160568

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item