अच्छी खेती के लिए प्रबंधन पर जोर

जौनपुर : जनपद स्तरीय खरीफ गोष्ठी का आयोजन शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में उप कृषि निदेशक एसएन दुबे की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान उपस्थित किसानों को कृषि वैज्ञानिकों ने अच्छी खेती के लिए प्रबंधन के गुर सिखाए। उपकृषि निदेशक एसएन दुबे ने कहा कि जनपद में पर्याप्त मात्रा में बीज व खाद उपलब्ध है। उन्होंने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन, आत्मा योजना व बीजों पर मिलने वाले अनुदान के बारे में विस्तार से बताया। कृषि वैज्ञानिक केंद्र बक्शा के कार्यक्रम समन्वयक व वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. सुरेश कन्नौजिया ने कहा कि धान की रोपाई ड्रम सीडर से करें। इससे समय एवं श्रम दोनों की अच्छी बचत होगी। उत्पादन भी अच्छा होगा। डा. संदीप ने फसल सुरक्षा, मशरूम की खेती व मधुमक्खी पालन के बारे में बताया। डा.अनिल यादव ने एसआरआइ पद्धति से धान की खेती करने के गुरु सिखाए। पशुपालन विभाग व लघु सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने कृषकों के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। यूबीआइ के प्रबंधक महेंद्र प्रताप ने बताया कि बैंक अब किसान के घर पर जाकर किसान क्रेडिट कार्ड बनाएंगे। इस प्रकार सभी गांवों को किसान क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा। प्रगतिशील व चर्चित कृषक रामचंद्र उपाध्याय ने खेती में अब तक के अनुभवों के बारे में कृषकों को बताया। इस मौके पर जिला कृषि अधिकारी, जिला रेशम अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी, सहायक अभियंता लघु सिचाई, अवर अभियंता जीएन दुबे, उप परियोजना निदेशक, तकनीकी सहायक देवेश मिश्र, संजय श्रीवास्तव, एके उपाध्याय आदि उपस्थित रहे। संचालन डा. सुरेंद्र सोनकर व आभार डा. राजेश परासर ने व्यक्त किया।

Related

खबरें 3485403836369869863

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item