भाजपा नगर इकाई की बैठक में लोकसभा चुनाव की हुई समीक्षा

 जौनपुर। भाजपा नगर इकाई की बैठक गुरूवार को नगर उपाध्यक्ष अरूण जायसवाल के उर्दू बाजार स्थित आवास पर हुई जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंकज जायसवाल व संचालन महामंत्री धर्मपाल कन्नौजिया ने किया। इस मौके पर लोकसभा चुनाव के कार्यों की नगर इकाई द्वारा समीक्षा की गयी। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा के गठन के बाद अब तक के इतिहास मंे नगर में भाजपा को पहली बार इतना मत मिला जो कीर्तिमान स्थापित हुआ। इस दौरान निर्णय लिया गया कि एक समारोह आयोजित करके सांसद डा. केपी सिंह सहित अन्य भाजपाजनों को सम्मानित किया जायेगा। अन्त में पार्टी के राष्ट्रीय नेता व केन्द्रीय मंत्री गोपीनाथ मुंडे के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर शोक जताया गया। इस अवसर पर गौरव श्रीवास्तव, महेन्द्र गुप्ता, कृष्ण कुमार जायसवाल, शहंशाह हुसैन रिजवी, अरूण जायसवाल, विकास शर्मा, संतोष आर्या, मुकेश यादव, अंजू शर्मा, रीता जायसवाल, सरोजलता विश्वकर्मा, अमित श्रीवास्तव, अतुल गुप्ता, संगीता नारंग, प्रदीप जायसवाल, विष्णु गुप्ता, बसंत प्रजापति, मानू जायसवाल, रवि सोनी, शुभम जायसवाल सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Related

खबरें 3602089509523155604

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item