परम्परागत ढंग से मनायी गयी भगवान परशुराम की जयंती

 जौनपुर। उत्तर प्रदेशीय चाणक्य महासभा के तत्वावधान में पं. विश्वनाथ मिश्र की अध्यक्षता में गुरूवार को जिला कार्यालय पर भगवान परशुराम की जयंती मनायी गयी जहां सर्वप्रथम परशुराम व आचार्य चाणक्य के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया गया। तत्पश्चात् मुख्य अतिथि संस्थापक राम आश्रय द्विवेदी ने कहा कि भगवान परशुराम ने दुष्टों का संहार करके उनकी विधवाओं का पुनः धार कराया जो राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भगवान विष्णु के वंशावतार के रूप में किये गये कार्य समाज हित में रहा है। इस अवसर पर महासभा के राम सूरत पाण्डेय, वशिष्ठ नारायण शुक्ल, जगदीश उपाध्याय, आकाश पाण्डेय, राकेश द्विवेदी, उदयनाथ मिश्र सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष ब्रजनाथ पाठक एडवोकेट ने किया।
    इसी क्रम में ब्राह्मण चेतना समिति की ओर से नगर के रासमण्डल में भगवान परशुराम जी की जयंती मनायी गयी जहां मुख्य अतिथि पूर्व केन्द्रीय उपायुक्त एक्साइज ज्ञान प्रकाश द्विवेदी थे। समिति के अध्यक्ष डा. रामेश्वर प्रसाद द्विवेदी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का संचालन लाल बहारी त्रिपाठी ने किया। अक्षय तृतीया पर मनने वाली परशुराम जी की जयंती अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि उनके जीवन चरित्र के साथ आज की परिस्थिति में सामंजस्य करते हुये मतदान जागरूकता अभियान पर समर्पित था। इस अवसर पर सभाजीत द्विवेदी प्रखर, मोहन लाल मिश्रा, डा. रामेश्वर प्रसाद त्रिपाठी, यादवेन्द्र दत्त चतुर्वेदी एडवोकेट, अरूण त्रिपाठी, रमाशंकर उपाध्याय, शीतला प्रसाद तिवारी, रमेश चन्द्र पाण्डेय, सन्त प्रसाद राय, रामेश्वर मिश्र, रविन्द्रनाथ मिश्रा, दूधनाथ राय, कमलेश दूबे, सुरेन्द्र नाथ तिवारी, शशांक त्रिपाठी, ऋत्विज त्रिपाठी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


Related

लोकसभा चुनाव 2014 1397928634773070872

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item