खुशनुमा मौसम से लोगों के खिल उठे चेहरे

जौनपुर : तीन दिनों से आसमान में छाए बादल के बाद मंगलवार को छिटपुट बारिश हुई। खुशनुमा मौसम से लोगों के चेहरे खिल उठे हैं, वहीं पशु-पक्षी भी चहक रहे हैं। मौसम ठंडा होने की वजह से लोगों ने बाहर निकलकर खूब आनंद लिया। बारिश के चलते तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। रविवार से ही मौसम में बादल छाए हुए है जिसमें रविवार को जनपद में जगह-जगह बारिश हुई थी। इसके चलते भीषण गर्मी से लोगों ने राहत महसूस की थी। इसके बाद सोमवार को दिनभर बादल बना रहा। मंगलवार को दोपहर में ही छिटपुट बारिश हो गई। इस बारिश से आम के फल जल्द ही पकने लगेंगे। यह आम के पेड़ों के लिए फायदेमंद है। वही आम किसान भी अपने खेतों की बोआई कर सकते हैं। वजह कि इससे खेतों की मिट्टी ढीली हो गई है। मौसम के जानकारों की माने तो दिनभर हवा 15 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही थी। बुधवार को उमस बढने की आशंका रहेगी।

Related

खबरें 483445416616670311

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item