नशे में धुत सिपाहियों ने महिला से की छेड़खानी
https://www.shirazehind.com/2014/03/blog-post_9827.html
जौनपुर : मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के चंदौकी गांव में रविवार की रात सब्जी की सिंचाई कर रहे किसान परिवार की महिला से नशे में धुत सिपाहियों ने छेड़खानी किया। विरोध करने पर बंदूक तानते हुए जान से मारने की धमकी देते निकल गए। भुक्तभोगी परिवार ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से किया है।
देवलाल का आरोप है कि दोनों सिपाही गश्त करते समय खेत में पहुंच गए। एक सिपाही ने उसकी पत्नी को पकड़ लिया। पत्नी के चिल्लाने पर पति वहां पहुंच गया। उसने विरोध किया तो सिपाही ने उसके साथ बदसलूकी की। रात में ही देवलाल ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचा तथा मामले की जानकारी दी। दूसरे दिन उसने एसपी को भी प्रार्थना पत्र दिया। थानाध्यक्ष अनुपम श्रीवास्तव ने ऐसी घटना से इंकार किया है।