हांडी रानी का नगर में फ्लैग मार्च
https://www.shirazehind.com/2014/03/blog-post_9037.html
जौनपुर : चुनाव को लेकर प्रशासन लगातार कमर कसता जा रहा है। स्थानीय पुलिस द्वारा लगातार चक्रमण किया जा रहा है। बूथों पर नजर रखते हुए अराजक तत्वों को चिन्हित करने के साथ ही पुलिस महकमा लगातार दौड़-भाग कर रहा है।
शुक्रवार को राजस्थान पीएसी की महिला फोर्स हांडी रानी की जवान यहां पहुंची। इसमें 55 महिलाएं व 25 पुरुष जवान हैं। स्थानीय अधिकारियों तथा फोर्स के कमांडेंट शैलाब विश्नोई के नेतृत्व में टीम ने नगर कोतवाली, अलफस्टीनगंज, कचहरी, ओलन्दगंज, लाइन बाजार सहित अन्य इलाकों में भ्रमण किया।
फ्लैग मार्च के जरिए फोर्स ने अराजक तत्वों को अपनी ताकत का एहसास कराते हुए चुनाव में शांतिपूर्ण रास्ता अपनाने का संदेश दिया।