इलाहाबाद के जिला उपाध्यक्ष की हत्या की भाजयुमो ने की निंदा


जौनपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा की बैठक जिला महामंत्री सतीश सिंह त्यागी के आवास पर हुई जहां मुख्य अतिथि काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष आशुतोष तिवारी उपस्थित रहे। इस मौके पर इलाहाबाद के जिला उपाध्यक्ष विमल पाण्डेय की सपा सरकार के इशारे पर गोली मारकर हत्या किये जाने के विरोध में प्रतिक्रिया व्यक्त की गयी। जिलाध्यक्ष परविन्द चैहान ने कहा कि सपा सरकार की गुण्डागर्दी चरम पर है। भाजयुमो कार्यकर्ता इसका जवाब 2014 के चुनाव में अवश्य देगा। नगर अध्यक्ष विकास शर्मा ने कहा कि प्रदेश में भय और अराजकता का माहौल है। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आशुतोष तिवारी ने कहा कि इस हत्या का विरोध पूरे प्रदेश में व्यापक स्तर पर किया जायेगा। आशीष गुप्ता ने इस हत्याकाण्ड की तीखी भत्र्सना करते हुये कहा कि अब भाजयुमो कार्यकर्ताओं के सामने सपा सरकार के गुण्डागर्दी के खिलाफ आगामी लोकसभा चुनाव में करो या मरो की तिथि है। बैठक का संचालन सतीश सिंह त्यागी ने किया। इस अवसर पर प्रीतम सिंह, आशीष तिवारी, गौरव उपाध्याय, राहुल श्रीवास्तव, प्रदीप जायसवाल, विनीत अग्रवाल, इमरान खान, प्रशांत सिंह, वैभव सिंह, आदित्य सिंह, महेश सेठ, सतीश सोनी, रवि सोनी, कृष्ण कुमार यादव आदि उपस्थित रहे।

Related

खबरें 8314842548585289684

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item