रुचि के अनुसार काम से ही जागृत होगी प्रतिभा

जौनपुर : युवा प्रतिभा तभी जागृत होगी जब उसकी रुचि के अनुसार उसे काम में लगाया जाएगा। एक गायकी की प्रतिभा वाले व्यक्ति को इंजीनियर बना दिया जाय तो वह सफल नहीं होगा। यह बातें खादी ग्रामोद्योग के मंडलीय निदेशक वीके शुक्ला ने गुरुवार को मदन मोहन मालवीय अध्ययन केंद्र टीडी कालेज में आयोजित संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि कही। जिसका विषय युवा भारत विकसित भारत था। उन्होंने कहा कि अगर व्यक्ति के अंदर आत्मविश्वास है तो कुछ भी असंभव नहीं है। लड़के व लड़कियों के शिक्षा में किसी प्रकार का अंतर नहीं किया जाना चाहिए। शिक्षित लड़की ही दो परिवारों की उन्नति होती है। लड़कियों के सोच से ही राष्ट्र का भविष्य निर्धारित होता है। प्राचार्य डा.यूपी सिंह ने कहा कि युवा ही राष्ट्र का भाग्य विधाता है। अगर समय रहते राष्ट्र के विकास में उसकी शक्ति का उपयोग नहीं हो पाया तो वह स्वयं पिछड़ जाएगा। पूर्व प्राचार्य डा.लाल साहब सिंह ने कहा कि युवाओं ने अगर कुछ खोया है तो केवल राष्ट्रीय चेतना। हमारे देश में युवाओं के पास राष्ट्रीयता का अभाव है। यह विकास में बाधक साबित हो रहे है। कार्यक्रम संयोजक डा.आरएन त्रिपाठी ने कहा कि युवा अगर आत्मबोध करे तो स्वयं अपनी शक्ति को जान सकते है। व्यक्ति को अपनी सोच बड़ी करने की आवश्यकता है। कार्यक्रम की शुरुआत में सरस्वती वंदना व स्वागत गीत शुभम व भावना ने प्रस्तुत किया। एके द्विवेदी व सभाजीत द्विवेदी प्रखर ने प्रेरक प्रसंग प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में अतिथियों ने सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया। इस मौके पर डा.हरिओम त्रिपाठी, डा.ज्ञानानंद शुक्ला, डा.चंद्रलेखा सिंह, डा.हरिवंश यादव, डा.सुभाष चंद, डा.सुषमा सिंह, पूनम मिश्रा आदि मौजूद रही।

Related

खबरें 6142106783936672486

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item