छः दिवसीय श्रीराम कथा का हुआ शुभारम्भ, उमड़ी भारी भीड़


जौनपुर। जब-जब पृथ्वी पर असुरों का अत्याचार बढ़ा है एवं धर्म की हानि होई है तो प्रभु का किसी न किसी रूप में अवतरण अवश्य हुआ है। उक्त विचार नगर के टाउन हाल के मैदान पर आयोजित छः दिवसीय श्रीरामकथा के प्रथम दिन प्रवचन करते हुये मध्य प्रदेश के करेली से पधारे पं. रघुनाथ शरण रामायणी ने व्यक्त किया। मानस प्रचारिणी सभा के तत्वावधान में आयोजित प्रवचन में कानपुर से आये पं. आलोक मिश्र ने भगवान श्रीराम के जन्म पर प्रकाश डालते हुये मनु सतरूपा का सुन्दर चित्रण प्रस्तुत किया। इसी क्रम में मानस दिनकर पं. दिनेश मिश्र ने मानस की चैपाई ‘मति कीरति गति भूत भलाई’ के गूढ़ तत्वों की सरल व्याख्या प्रस्तुत किया। इसके पहले सम्मेलन का शुभारम्भ नगर पालिकाध्यक्ष दिनेश टण्डन द्वारा भगवान श्रीराम के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन करके हुआ। तत्पश्चात् सभा के पूर्व अध्यक्ष पं. कन्हैया लाल मिश्र के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दिया। मानस सम्मेलन का संचालन पं. राजाराम त्रिपाठी मानस मुकुटमणि ने किया। इस अवसर पर मोहन लाल मिश्र, जगदीश गाढ़ा, डा. आरएन त्रिपाठी, अनिल जायसवाल, राम आसरे साहू, विजय नारायण सिंह, डा. ओपी गुप्ता, सुरेन्द्र जायसवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related

खबरें 9185851896328234795

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon
:noprob:
:smile:
:shy:
:trope:
:sneered:
:happy:
:escort:
:rapt:
:love:
:heart:
:angry:
:hate:
:sad:
:sigh:
:disappointed:
:cry:
:fear:
:surprise:
:unbelieve:
:shit:
:like:
:dislike:
:clap:
:cuff:
:fist:
:ok:
:file:
:link:
:place:
:contact:

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरेसाप्ताहिकसुझाव

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item