महिला-बाल विकास जागरूकता गोष्ठी का हुआ आयोजन
https://www.shirazehind.com/2014/03/blog-post_503.html
जौनपुर। जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय द्वारा शनिवार को कलेक्टेªट स्थित प्रेक्षागृह में माधुरी सिंह सीडीपीओ बक्शा के मुख्य अतिथित्व में महिला/बाल विकास जागरूकता गोष्ठी का आयोजन हुआ। इस मौके पर प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी धनेश्वर राम ने कहा कि वैदिक काल से ही महिलाओं का स्थान देवता से बड़ा है। नर को जन्म देने वाली मां कैसे छोटी हो सकती है? उन्होंने सभी उपस्थ्ंिात महिलाओं का आवाह्न किया कि घर-घर जागरूकता लाकर महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा दें। इस अवसर पर रीता श्रीवास्तव, सुधा श्रीवास्तव, निगार फात्मा, रूकसार फात्मा, रंजू द्विवेदी, मंजू मौर्या, नूर शबा, सुनील कुमार, राम निवास सिंह, सुनीता यादव, सुधा कला, तेजस आदि ने गीत-गजल के माध्यम से अपने बहुमूल्य सुझाव दिये। माधुरी सिंह ने कहा कि महिलाओं को पर्यावरण एवं दहेज के बारे में लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है। हमें दहेज नहीं, बल्कि बहू चाहिये। कार्यक्रम का संचालन शकुन्तला सिंह मुख्य सेविका ने किया। इस अवसर पर सभी सीडीपीओ, सुपरवाइजर, आंगनवाड़ी कार्यकत्री उपस्थित रही।