महिला को गम्भीर रूप से पीट कर बदमाश चेन छीन ले गये


जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कुकुड़ीपुर गांव में बीती रात पिकप पर सवार होकर पहुंचे बदमाश एक महिला को जमकर मारने-पीटने के साथ उसके गले के सोने का चैन छीन लिया और आराम से फरार हो गये। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गयी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी एक महिला अपने घर के बाहर सोयी थी कि बीती रात पिकप पर सवार होकर बदमाश पहुंचे और जब तक वह कुछ समझ पाती, बदमाश उसे जमकर मारने-पीटने के बाद उसके गले में पड़े सोने के चेन को छीन लिये और फरार हो गये। महिला द्वारा शोर मचाये जाने पर जब तक आस-पास के लोग जुटते, तब तक बदमाश फरार हो गये थे। इसके बाद मामले की जानकारी परिजनों द्वारा पुलिस को दी गयी। वहीं गम्भीर चोट लगने पर महिला को उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार चल रहा है।

Related

खबरें 7840648716595150034

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item