सोना तो नही पर मिला 2300 साल पुराना रहस्य!

 जौनपुर. भारतीय पुरातत्व विभाग द्वारा उन्नाव जिले के डौंडिया खेड़ा की खुदाई में खजाना भले ही न मिला हो लेकिन विभाग इस खुदाई से काफी खुश है। निदेशक जमाल हसन ने बताया कि खुदाई के दौरान भारतीय पुरातत्व विभाग को 2300 साल पुरानी सभ्यता के प्रमाण मिले हैं।
 कई ऐसे सामान भी मिले हैं जिससे इस सभ्यता के बारे में अध्ययन करने में आसानी हो जाएगी। जिन जानवरों की हड्डियां मिली हैं, वह उस समय के इतिहास को बयान करेंगी। 
 हसन ने बताया कि तमाम जानवरों कि हड्डियों, ब्लैक स्लिप, आयरन नेम जैसी महत्वपूर्ण चीजे मिली हैं। यह हजारों साल पुराने इतिहास के रहस्यों को खोल सकती है। एएसआई निदेशक ने बताया आयरन नेम, जानवरों की हड्डियां और ब्लैक स्लिप से उस समय के रहन सहन का अंदाजा लगाया जा सकता है। हजारों साल पहले लोग कैसे रहते थे, खान-पान में प्रमुख क्या था। ब्लैक स्लिप पर जो पॉलिश लगती हैं आज भी वह उसी तरह है। आज भी उसी प्रकार की पॉलिश शीशे पर की जाती है। कुछ विशेष प्रकार की जानवरों की हड्डियां भी मिली हैं। इसपर अध्ययन किया जा रहा है कि लोग उस समय किस तरह के जानवर को खाते थे। दूसरी-तीसरी शताब्दी से जुड़ी कई औऱ दिलचस्प चीजे मिली हैं, जो 2300 साल पुराने इतिहास को बता सकेंगी। जमाल ने आगे बताया कि खुदाई में मिली चीजों से हजारों वर्ष पुरानी कला संस्कृति का पता लगाया जा सकेगा। रिसर्च के लायक तमाम चीजे खुदाई के दौरान निकली हैं। उन्होंने बताया कि जो हड्डियां मिली हैं, वह काफी महत्वपूर्ण हैं। जानवरों के हड्डियों से उस समय के जानवरों के इतिहास के बारे में पता किया जा सकेगा। कुछ पत्थरों की नक्काशीदार वस्तुएं भी मिली, जो अद्भुत हैं।

Related

खबरें 947936320462131063

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item