10 लाख हत्याओं के दोषी हैं नेहरू' : बाबा रामदेव

वाराणसी. सतुआ बाबा की प्रथम पुण्यतिथि के कार्यक्रम में वाराणसी पहुंचे बाबा रामदेव ने प्रधानमंत्री और नेहरू गांधी परिवार को जमकर लताड़ा। जहां एक तरफ कांग्रेस और गांधी नेहरू परिवार को खूनी और लूटेरा कहा, वहीं प्रधानमंत्री को बिना काम वाला व्यक्ति बताया। आगे कहा कि कांग्रेस ने देश भक्तों की हत्या की है। बाबा रामदेव ने अपने अंदाज़ में कांग्रेस की जमकर आलोचना की। उन्होंने कहा कि लाखों करोंड़ों का घोटाला करना, देशभक्तों की हत्या करना, विभाजन का महापाप और उस समय दस लाख लोगों की हत्या के दोषी क्या नेहरू जी नहीं है! सुभाष चन्द्र बोस और लाल बहादुर शास्त्री की रहस्यमयी मौत के ज़िम्मेदार कौन है! कांग्रेस और नेहरू गांधी परिवार को खूनी और लूटेरा कहना मर्यादा का अतिक्रमण नहीं है नितीश कुमार के बयान पर उन्होंने कहा कि मोदी को आतंकी की संज्ञा देना दुर्भागयपूर्ण बात है। यह मोदी की लोकप्रियता से बौखलाहट का नतीजा है। कांग्रेस और उसके समर्थक मोदी की लोकप्रियता से घबरा गए हैं। इसी कारणवश वह राष्ट्रवादी को आतंकी बता रहे हैं। वहीं उन्होंने कांग्रेस को राजनीति का डूबता हुआ जहाज़ बताते हुए कहा कि वह आने वाले चुनाव में 100 सीटों से भी कम पर सिमट जाएगी। वहीं उन्होंने चुनाव गठबंधनों पर भी सवालिया निशान लगाए। कहा कि चुनाव में गठबंधनों से जनता ठगी जाती है। लोग कांग्रेस के विरोध में वोट मांगते है और चुनाव बाद कांग्रेस की गोद में जाकर बैठ जाते हैं, जो की उचित नहीं है प्रधानमंत्री से संबंधित सवाल के जवाब में उन्होंने कहा की प्रधानमन्त्री एक बिना काम वाले व्यक्ति हैं। उनके मुख पर कोयला घोटाले की कालिख पुत चुकी है। वहीं अटल बिहारी बाजपयी को भारत रत्न दिए जाने का समर्थन किया और कहा कि जो अटल जी ने अपने राजनीतिक जीवन में किया है, उनके लिए वह इस पुरस्कार के हकदार हैं।

Related

खबरें 7720306756488859570

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item