अब देश को लूटने के लिये आयी है इटली की महारानीः वेदांती

  जौनपुर। आजादी के बाद जितना भ्रष्टाचार आज मचा है, उतना कभी भी नहीं रहा। जब से भारत की बागडोर सोनिया गांधी के हाथ में आयी है, तब से देश की अधिकाधिक सम्पदा की लूट मची है। लूटने वाले इटली से महारानी आयी है। जैसे अंग्रेजों मंे भारत को जाति-पाति एवं समाज को तोड़कर भारत को लूटा एवं राज किया। वही काम आज इटली की महारानी कर रही हैं। उक्त बातें श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के अगुवा एवं पूर्व सांसद डा. राम विलास वेदांती ने मंगलवार को जनपद में पूर्व सांसद राजकेशर सिंह के हुसेनाबाद स्थित आवास पर पत्र-प्रतिनिधियों से वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर बनकर रहेगा। कोई भी सरकार कितना भी प्रयास कर ले, कोई रोक नहीं सकता। सपा सरकार में आतंकवादियों ने अयोध्या, फैजाबाद, लखनऊ, वाराणसी कचहरी एवं संकट मोचन मंे बम विस्फोट किया तथा सपा सरकार ने ही उन्हें जेल भेजा तथा यही सरकार आजम खां के इशारे पर अब कह रही है कि वह आतंकवादी नहीं है। सपा सरकार ने जिन साधु-संतों को जेल भेजा, समय आने पर हिन्दू समाज सपा को सबक अवश्य सिखायेगी। भाजपा द्वारा नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री घोषित करने पर सभी दलों के नेताओं को दमा की बीमारी हो गयी है तथा उनकी सांस फूलने लगी है। इस मौके पर डा. दिनेश सिंह बब्बू, पूर्व विधायक बांके लाल सोनकर, डा. रमाशंकर पाण्डेय, नीरज गुप्ता, दीपचन्द राम, राजेश श्रीवास्तव, पंकज जायसवाल, अरूण जायसवाल मौजूद रहे।

Related

खबरें 1554733818321778262

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon
:noprob:
:smile:
:shy:
:trope:
:sneered:
:happy:
:escort:
:rapt:
:love:
:heart:
:angry:
:hate:
:sad:
:sigh:
:disappointed:
:cry:
:fear:
:surprise:
:unbelieve:
:shit:
:like:
:dislike:
:clap:
:cuff:
:fist:
:ok:
:file:
:link:
:place:
:contact:

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरेसाप्ताहिकसुझाव

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item