दबंगों ने पूजन पण्डाल में किया छेड़खानी का प्रयास
https://www.shirazehind.com/2013/10/blog-post_4861.html
विरोध करने पर पदाधिकारी की दबंगों ने की पिटाई
जौनपुर। दिल्ली में गैंगरेप की घटना से पूरे देश में महिलाओं व लड़कियों की सुरक्षा के लिये केन्द्र व प्रदेश की सरकारें गम्भीर हैं जो ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने की लिये कठोर कार्रवाई भी कर रही हैं लेकिन कानून असामाजिक तत्वों के लिये बेकार साबित होता है तभी तो वह घटनाओं को अंजाम देते हैं और कानून एवं कानून के रक्षक कुछ नहीं करते हैं। ऐसा ही एक मामला खुटहन थाना क्षेत्र के मेढ़ा बाजार में स्थापित श्री दुर्गा पूजन पण्डाल में बीती रात देखने को मिला। स्थानीय गांव निवासी एक युवक पण्डाल में घुस गया और महिलाओं के साथ छेड़खानी करने का प्रयास किया। इसका विरोध करने पर उसने अपने दबंग साथियों की मदद से पूजन समिति के कार्यकर्ता को पीट दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त बाजार में विराट दुर्गा पूजा समिति द्वारा मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गयी है। बीती रात आरती के बाद महिलाएं भजन-कीर्तन कर रही थीं कि इसी दौरान क्षेत्र का ही एक दबंग युवक पण्डाल में घुस गया और महिलाओं से छेड़खानी का प्रयास करने लगा।
इसका विरोध करने पर उक्त युवक ने अपने साथियों की मदद से समिति के कार्यकर्ता मुकेश गुप्ता को पीट दिया। इस पर समिति के अन्य लोग आक्रोशित हो गये जो इसकी सूचना थाना पुलिस को दिये लेकिन इधर मौका देख दबंग युवक फरार हो गया। फिलहाल सूचना पर पहुंची पुलिस ने हमलावर की गिरफ्तारी के बजाय समिति के लोगों से ही अभद्रता किया। इतना ही नहीं, पुलिस ने एक पत्रकार के साथ अभद्रता करते हुये उसका कैमरा भी छीन लिया। समिति के अध्यक्ष तिलकधारी निषाद के नेतृत्व में समिति के लोगों ने पुलिस को लिखित तहरीर दे दिया है। समिति मुन्नू सोनी, पिण्टू सोनी, ज्ञानचन्द्र जायसवाल, मुकेश गुप्ता, पंकज सोनी, लव सोनी, विवेक जायसवाल, हौंसला गुप्ता, कमलेश जायसवाल, पप्पू गुप्ता ने हमलावर के खिलाफ नामजद तहरीर देते हुये आरोप लगाया कि उक्त दबंग युवक व उसके साथियों ने पण्डाल में मौजूद महिलाओं के साथ छेड़खानी करने का प्रयास किया और इसका विरोध करने पर पूजन पण्डाल के कार्यकर्ता की पिटाई कर दिया।