मईया अब रहती बीमार, भईया पर बढ़ा भार, प्रियंका बनों उम्मीदवार'
https://www.shirazehind.com/2013/10/blog-post_3414.html
इलाहाबाद. यूपी के इलाहाबाद में लगे एक होर्डिंग में कार्यकर्ताओं ने सोनिया गांधी को बीमार बताया तो राहुल को देश के चुनाव में अतिरिक्त जिम्मदारी उठाते हुए बताया गया है। देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की लोकसभा सीट रही फूलपुर कांग्रेस के लिए काफी महत्वपूर्ण है।
यहां से प्रियंका गांधी वाड्रा को चुनाव लड़ाने की मांग को लेकर शहर कांग्रेस कमेटी ने एक प्रस्ताव पास करके हाईकमान के पास क्या भेजा कार्यकर्ता इसको लेकर जोश में आ गए। अब कांग्रेस कार्यकर्ता प्रियंका के लिए बाकायदा शहर में होर्डिंग लगवा रहे हैं।
इन कार्यकर्ताओं का कहना है कि सूबे में कांग्रेस की नैया पार लगाने के लिए प्रियंका गांधी को चुनाव प्रचार की कमान संभालनी चाहिए। उन्हें नेहरू की सीट फूलपुर से चुनाव भी लड़ना चाहिए। प्रियंका गांधी के आने के बाद कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिलेगी और एक बार फिर से 2014 में पार्टी सरकार बनाने की हालत में होगी।