समाजसेवी एवं सफल दूरदर्शी थे चन्द्रबली जी: अजय पाण्डेय

संस्थापक चन्द्रबली तिवारी की मनायी गयी 8वीं पुण्यतिथि

जौनपुर। नगर के बालिका शिक्षा सदन पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिविल लाइन के प्रांगण में लोकतंत्र रक्षक सेनानी व विद्यालय के संस्थापक चन्द्रबली तिवारी की 8वीं पुण्यतिथि विद्यालय परिवार ने मनाया। इस मौके पर मुख्य अतिथि रहे अन्तर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष अजय पाण्डेय ने कहा कि संस्थापक श्री तिवारी एक धैर्यवान एवं कुशल दूरदर्शी व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने विद्यालय ही नहीं, बल्कि समाज में अपने निर्भीक स्वभाव व समानता के लिए जाने जाते थे। उन्होंने कभी भेदभाव किसी से नहीं किया। उनका व्यक्तित्व बहुत ही सरल व सादगीपूर्ण था। आज वह हमारे बीच नहीं है परंतु हम लोगों के हृदय में सदा विराजमान रहेंगे। वह एक कुशल राजनीतिज्ञ, समाजसेवी व सफल दूरदर्शी संस्थापक थे।
उन्होंने अपने संपूर्ण जीवन काल में अभावग्रस्त होकर के भी इस विद्यालय रूपी बगिया का जो रोपण किया, वह एक वटवृक्ष के रूप में अपने ज्ञान का प्रकाश चारों ओर बिखर रहा है। ऐसे में हम लोग उनके मार्गदर्शन पर चलकर इस विद्यालय को और आगे बढ़े, यही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
इसी क्रम में अन्य वक्ताओं ने अपने विचार रखे। प्रधानाध्यापिका और प्रबंधक द्वारा विद्यालय के कर्मचारियों को अंगवस्त्रम देखकर सम्मानित किया गया। आए आगंतुकों व विद्यालय परिवार के लोगों का प्रबंधन शिव प्रकाश तिवारी ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन चंद्र प्रकाश तिवारी महामंत्री अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद ने किया।
इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक राजेंद्र प्रसाद यादव, सुधा दुबे, मंजू दुबे, प्रधानाध्यापिका श्वेता पांडेय, सत्यम सिंह, लिपिक सत्येंद्र त्रिपाठी, इंदर, शिवांश तिवारी, सूर्यांश तिवारी, शिवांग तिवारी, संतोष, निशा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Related

जौनपुर 8510561074952596512

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item