सूचना विभाग की प्रदर्शनी आम जनमानस के लिए उपयोगी है : प्रिंशु

 जौनपुर : प्रदेश सरकार की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार  हेतु सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की तीन दिवसीय प्रदर्शनी का  सदस्य विधान परिषद बृजेश सिंह प्रिंशु, जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी पुष्पराज सिंह के द्वारा फीता काटकर शुभारंभ किया गया।


             प्रदर्शनी कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए सदस्य विधान परिषद ने कहा कि विकास भवन परिसर में उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा की प्रदर्शनी लगायी गयी है जहां पर शासन की याजनाओं के सम्बन्ध में समस्त योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गयी है। प्रदर्शनी आम जनमानस के लिए उपयोगी है योजनाओं के बारें में जानकारी प्राप्त कर वे लाभान्वित हो सकते है। 

            जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय ने अधिकारियों/कर्मचारियों एवं आम जनमानस से प्रदर्शनी का अवलोकन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक संख्या में लोग उपस्थित हो और योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें।

           प्रदर्शनी में शासन की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं मसलन मुफ्त वैक्सीनेशन, मिशन रोजगार के तहत युवाओं को नौकरी, एक्सप्रेस वे, एयरपोर्ट, मिशन रोजगार, मिशन शक्ति, ओडीओपी आदि का पोस्टर के माध्यम से जानकारी दर्शायी गयी है।
   
             प्रदर्शनी के प्रथम दिवस अपर जिला सूचना अधिकारी शशि सिंह द्वारा कम्पोजिट विद्यालय मियॉपुर के अध्यापकों एवं बच्चों को प्रदर्शनी का अवलोकन कराते हुए शासन की योजनाओं के सम्बन्ध में अवगत कराया गया। 

               इस अवसर पर सूचना विभाग के कर्मचारी अनवीश यादव, सुशील मौर्या, सुमित सिंह, पवन सोनकर, शशि यादव एवं प्रिंट/इलेक्ट्रोनिक मीडिया के पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।

Related

जौनपुर 9068051364975650987

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item